गमछा, टोपी और स्टोल की बढ़ी मांग
तेज गर्मी से बचने के लिए शुक्रवार को गमछा, टोपी और स्टोल की मांग में अचानक तेजी आई। चौक, सिविल लाइंस, कटरा, कोठापार्चा के साथ राजकीय मुद्रणालय और एजी ऑफिस के साथ कलक्ट्रेट के आसपास फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों के यहां लोग टोपी-गमछा खरीदते दिखे। वहीं, युवतियां कटरा बाजार में स्टोल खरीदने के लिए मोलभाव करती रहीं। सिविल लाइंस में गमछा-टोपी आदि बेचने वाले हारुन ने बताया कि जुमे की सुबह से शाम तक ग्राहक आते रहे। खोवा मंडी की थोक दुकानों पर दुकानदार गमछे आदि खरीदने के लिए पहुंचते रहे।