मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सावन से ज्यादा भादो में बारिश हो सकती है। शनिवार ही नहीं रविवार को भी जोरदार बारिश हुई। रविवार को सुबह पांच घंटे हुई लगातार बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सावन से ज्यादा भादो में बारिश हो सकती है। शनिवार ही नहीं रविवार को भी जोरदार बारिश हुई। रविवार को सुबह पांच घंटे हुई लगातार बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे के भीतर 14 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
पहले सुबह फिर दोपहर में करीब एक बजे से हुई बारिश ने करीब दो घंटे विराम लिया, फिर झमाझम के साथ देर रात तक रिमझिम बारिश का क्रम जारी रहा। मौसम विभाग ने अगले छह दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में पांच सितंबर तक लगातार भारी बारिश के आसार हैं। पूर्वानुमान है कि इस दौरान अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस से कम रह सकता है। रात में रिमझिम बारिश के बीच उमस हावी रही।
हर तरफ भरा पानी, कीचड़ से फिसलन बढ़ी
सुबह से रात तक रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से शहर के रामबाग, सीएमपी, जार्जटाउन, सीएमपी क्रॉसिंग, मेडिकल चौराहे पर आरओबी के छोर, लीडर रोड, क्राॅस्थवेट से बैरहना तक, बाई का बाग में बंगाली टोला समेत कई इलाकों में पानी भरने से लोगों को दिक्कत हुई। जहां से पानी निकल गया, वहां कीचड़ फैलने से फिसलन बढ़ गई।