पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम विभाग ने एक बार फिर से सोमवार और मंगलवार को बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में इन दोनों दिन 40 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। इस दौरान आसमान में काले बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी।

विज्ञापन
मौसम विभाग की तरफ से पहले आठ मार्च को बारिश की संभावना जताई गई थी। लेकिन लगातार चल ही तेज हवाओं के चलते समय से पहले बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। वहीं, इन दो दिनों में बारिश की वजह से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आने का अनुमान है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. शैलेश राय का कहना है कि सोमवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस बीच रविवार को पूरे दिन हल्की हवाएं चलीं और आसमान में कहीं-कहीं बादल छाए रहे।