फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Weather : मां गंगा ने श्री बड़े हनुमान मंदिर से किया प्रस्थान, भक्तों के लिए खोले गए मंदिर कपाट

Thu, 24 Jul 2025 04:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बृहस्पतिवार को मां गंगा श्री बड़े हनुमान मंदिर से प्रस्थान कर गईं। इसके बाद मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए। मां गंगा श्री बड़े हनुमान जी महाराज को स्नान करा कर मंदिर से प्रस्थान कर जाने के बाद मंदिर परिसर और गर्भ गृह की साफ सफाई की गई।
विज्ञापन
मां गंगा के मंदिर से प्रस्थान करने के बाद श्री बड़े हनुमानजी का श्रृंगार किया गया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बृहस्पतिवार को मां गंगा श्री बड़े हनुमान मंदिर से प्रस्थान कर गईं। इसके बाद मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए। मां गंगा श्री बड़े हनुमान जी महाराज को स्नान करा कर मंदिर से प्रस्थान कर जाने के बाद मंदिर परिसर और गर्भ गृह की साफ सफाई की गई। श्री बड़े हनुमान जी का विधिवत पूजन अर्चन षोडशोपचार विधि से महाभिषेक कर भव्य श्रृंगार आरती करने के बाद मंदिर के द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस साल जुलाई में मां गंगा ने दो बार हनुमानजी को स्नान कराया है। 

विज्ञापन


15 जुलाई दिन मंगलवार को दिन में करीब चार बजे पहली बार मां गंगा ने श्री बड़े हनुमान मंदिर में प्रवेश किया था। महंत बलवीर गिरि ने विशेष आरती कर मां गंगा का स्वागत किया। दो दिन बाद जलस्तर घटने के बाद मां गंगा 17 जुलाई बृहस्पतिवार को मंदिर से प्रस्थान कर गईं और साफ-सफाई के बाद मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया था। कुछ ही घंटे के बाद बृहस्पतिवार की रात को 2.15 बजे जलस्तर बढ़ने के बाद गंगाजी ने पुन: मंदिर में पहुंचकर बजरंग बली को स्नान कराया। बृहस्पतिवार को दिन में मां ने प्रस्थान किया। इस तरह देखा जाए तो श्री बड़े हनुमानजी पहली बार दो दिन और दूसरी बार आठ दिन तक जल शयन में रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें