फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Weather : सर्द हुईं शहर की हवाएं, हफ्ते भर में लगभग 10 डिग्री गिरा पारा

Wed, 12 Nov 2025 12:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ उत्तर भारत में सर्दी की आमद का एहसास होने लगा है। शहर की हवाएं सर्द हो गई हैं। एक हफ्ते के भीतर ही न्यूनतम तापमान में लगभग 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
प्रयागराज में शाम का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ उत्तर भारत में सर्दी की आमद का एहसास होने लगा है। शहर की हवाएं सर्द हो गई हैं। एक हफ्ते के भीतर ही न्यूनतम तापमान में लगभग 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा अधिकतम तापमान में भी करीब छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट पिछले सात दिनों में हुई है।

विज्ञापन


वहीं आने वाले चार से पांच दिनों में सर्दी बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों में न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ दिन में धूप और सुबह-शाम सर्दी होने की संभावना जताई है। वातावरण में नमी का अधिकतम प्रतिशत 72 और न्यूनतम प्रतिशत 53 के करीब रहने का अनुमान है। इसके अलावा चार किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें