फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : धू-धू कर जली वैगन आर कार, तीन लोग जिंदा जले, गाँव में मचा कोहराम

विज्ञापन
Prayagraj - फोटो : Prayagraj
विज्ञापन
कोरांव में बड़ा हादसा हो गया। वैगनआर कार धू धू कर जल गई जिसमें सवार तीन लोग जिंदा जल गए इससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। दिल दहला देने वाली यह घटना कोराव थाना क्षेत्र के कोतवाली महुआरी लवायन गांव की है। कार में सवार तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना कैसे हुई पुलिस छानबीन करने में जुटी है। इस घटना से इलाके के लोग भी सकते में हैं। जानकारी में केवल परिवार और गांव के लोग बड़ी संख्या में पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj - फोटो : Prayagraj
मृतकों में महुआरी गांव का रहने वाला अनिल सिंह व पिंटू भारतीय के अलावा एक अन्य शामिल है। गाड़ी अनिल की थी। पिंटू भारतीय इसे चला रहा था। अनिल शादी में जाने की बात कहकर घर से निकला था। हादसे में मृत तीसरे युवक की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें