फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Violence : करछना बवाल में घायल युवक की एसआरएन में मौत, पुलिस ने किया खंडन

Wed, 02 Jul 2025 12:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

करछना इलाके के धरवारा गांव में संदिग्ध दशा में चोटिल हाल में मिले युवक सुनील कुमार निवासी खीरी थाना खीरी की एसआरएन अस्पताल में उपचार दौरान मंगलवार की देर रात मौत हो गई। मृत्यु से पहले युवक का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
Prayagraj - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करछना इलाके के धरवारा गांव में संदिग्ध दशा में चोटिल हाल में मिले युवक सुनील कुमार (25) निवासी खीरी थाना खीरी की एसआरएन अस्पताल में उपचार दौरान मंगलवार की देर रात मौत हो गई। मृत्यु से पहले युवक का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें वह कह रहा है कि करछना के भड़ेवरा में 29 जून को हुए बवाल के दौरान पुलिस की पिटाई से उसकी यह दशा हुआ है।

विज्ञापन


उसने यह भी कहा कि पुलिस और पुलिसकर्मियों के साथ आए लोगों ने ग्रामीणों की जमकर पिटाई की थी। इसमें उसको भी गंभीर चोटे आई हैं। उधर, डीसीपी यमुनापार विवेकचंद्र यादव ने कहा कि सुनील की मौक संदिग्ध दशा में चोटिल होने से हुई है। वह घायल अवस्था में सड़क के किनारे पड़ा था। डीसीपी का दावा है कि सुनील के भाई ने पुलिस को बयान दिया है कि सुनील घर से आटो चलाने के लिए निकला था।

इसी दौरान वह खुद चोटिल हुआ था। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां हालत स्थिर होने पर परिजन उसको घर लेकर चले गए थे। 30 जून को फिर पेट दर्ज की शिकायत पर उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के  लिए भेजा गया है। मौत के कारणों का सही पता रिपोर्ट आने के बाद ही लग सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें