बुलडोजर चलने की आहट से सहमे
सूनी सड़कों पर इक्का-दुक्का जो लोग मिले, उनके बीच भी कई तरह की आशंका देखी गई। कोई कह रहा है कि घरों-मकानों पर बुलडोजर चलेंगे तो कोई सख्ती का अंदाजा लगाकर डरा हुआ है। शौकत अली मार्ग पर ही पुलिस-पीएसी के गश्त के बीच मोइनुद्दीन अहमद मिलते हैं। अटाला में उपद्रव की बात शुरू होते ही वह कहते हैं कि इस घटना से अटाला के लोगों का ताल्लुक नहीं है। इस बवाल का बीजारोपण करने वाले असल में वो कौन लोग थे, उनको चिह्नित किया जाना चाहिए। कोई फूलपुर से आया था तो कोई रसूलपुर से। अटाला के जिन लोगों ने भी झगड़ा -फसाद करने वालों को रोका, वह उनसे ही उलझने लगे। फिलहाल अटाला में चाहे शौकत अली मार्ग हो या फिर मिर्जा गालिब रोड।
संगमनगरी के अमन-चैन में खलल न पड़ने दें
शहर काजी रहे मुस्लिम धर्मगुरु कारी मकबूल अहमद हवीबी ने शहर में अमन-चैन बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में माहौल नहीं बिगड़ने देना चाहिए। यह हर शख्स की जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने लोगों से आपसी प्रेम-सद्भाव को बनाए रखने की अपील की।