देविरया जेल में भी भेजा गया आदेश
जावेद पंप पर रासुका लगाने का आदेश जारी होने क साथ ही इसका तामीला देवरिया जेल में भी करा दिया गया है। जिला पुलिस की एक टीम ने शनिवार को देवरिया जेल पहुंचकर जेल प्रशासन को आदेश तामील करा दिया है।
खुल्दाबाद व करेली में दर्ज हैं तीन मुकदमे
जावेद पंप अटाला बवाल मामले में खुल्दाबाद व करेली थाने में दर्ज तीन मुकदमों में जेल में निरुद्ध है। खुल्दाबाद मामले में वह नामजद आरोपी था जबकि करेली के दो मामलों में विवेचना के दौरान उसका नाम प्रकाश में आया। इसके बाद इन देानों मामलो में भी पुलिस ने उसका रिमांड बनवाया और वारंट जेल में तामीला कराया। 12 जून को प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने जेके आशियाना कॉलोनी स्थित उसका घर बुलडोजर चलवाकर जमींदोज करा दिया था।