सोमवार की शाम सात व पांच साल की दो बच्चियां बाग में खेल रही थीं। पुलिस के अनुसार, इस दौरान गांव का ही एक युवक बाग में पहुंचा। वह आम देने के बहाने दोनों बच्चियों को अपने घर ले गया। आरोपी युवक की पत्नी मायके गई थी और घर में कोई नहीं था। युवक ने पहले सात साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया, फिर उसकी उसकी पांच साल की सहेली से रेप का प्रयास किया। इस दौरान वह चीखने लगी। आसपास के लोगों के आ जाने के भय से आरोपी युवक ने दोनों बच्चियों को छोड़ दिया।
घर आने के बाद दुष्कर्म पीड़िता बच्ची की हालत बिगड़ने लगी। यह देख परिवार के लोग उससे पूछताछ करने लगे। तब उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। वे बालिका को लेकर जिला अस्पताल भागे। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को धर दबोचा। रात में ही दोनों बच्चियों का महिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। दुष्कर्म पीड़ित बालिका की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका महिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रात में ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।