फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में ढाई बजे आई प्रयागराज, वंदे भारत भी तीन घंटे लेट

विज्ञापन
Prayagraj, Vande Bharat also came three hours late at half past two in the day
विज्ञापन
प्रयागराज। बीती रात पड़े कोहरे की वजह से दिल्ली रूट से इलाहाबाद जंक्शन आने वाली तमाम ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया। प्रयागराज एक्सप्रेस जैसी वीआईपी ट्रेन को दिल्ली से इलाहाबाद जंक्शन पहुंचने में 17 घंटे लग गए। यह ट्रेन यहां सुबह 7.15 बजे आती है लेकिन रविवार को दिन में 2.35 बजे ही यहां पहुंच सकी। वंदे भारत एक्सप्रेस भी नई दिल्ली से इलाहाबाद जंक्शन आते-आते तीन घंटे लेट हो गई। तमाम ट्रेनों के विलंब से आने की वजह से यात्रियों को भी खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन

प्रयागराज के अलावा हमसफर एक्सप्रेस भी तकरीबन छह घंटे की देरी से जंक्शन आई। इसके अलावा स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, रीवा सुपरफास्ट आदि ट्रेनें भी दिल्ली से रेंगते हुए ही जंक्शन पहुंची। वंदे भारत का यहां पहुंचने का समय 12.08 बजे है जो दिन में 3.25 बजे यहां पहुंची। वापसी में भी वंदे भारत 2.45 घंटे की देरी से जंक्शन आई। सुबह विलंब से आने की वजह से शाम को मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस भी 5.45 की बजाय रात 8.20 बजे रवाना हुई।
विज्ञापन

प्रमुख ट्रेेनों की लेटलतीफी
प्रयागराज एक्सप्रेस 7.20 घंटे
हमसफर एक्सप्रेस 6 घंटे
स्वतंत्रता सेनानी 8 घंटे
रीवा सुपरफास्ट 7.45 घंटे
ब्रह्मपुत्र मेल 8.50 घंटे
नई दिल्ली-मंडुवाडीह 8.20 घंटे
हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस 3.40 घंटे
संगम एक्सप्रेस 5.45 घंटे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें