फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaUpdate: प्रयागराज में पांच नए कोरोना पॉजिटिव मिले, इंजीनियर के भाई, भाई की पत्नी और सास भी संक्रमित

Tue, 05 May 2020 02:26 PM IST
विनोद सिंह news desk amar ujala, prayagraj
विज्ञापन
corona lab in mln medical college prayagraj - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

जिले में जैसे-जैसे कोरोना की जांच कराने वालों की संख्या बढ़ रही है, वैसे-वैसे संक्रमित होने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। मंगलवार को जांच में कोरोना के पांच नए मामले सामने आए। इसमें तीन नए मरीज लूकरगंज के कोरोना पॉजिटिव इंजीनियर के परिवार के हैं। जबकि, एक कौड़िहार ब्लॉक के फतेहपुर कायस्थान का और दूसरा शिवपुर का रहने वाला है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को कोटवां-बनी स्थित लेवल-1 हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया है। 

विज्ञापन

कोरोना - फोटो : अमर उजाला
पांच नए मामले मिलने के बाद जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर अब 15 पहुंच गई है।  मंगलवार की सुबह कालिंदीपुरम में क्वारंटीन किए गए लूकरगंज के इंजीनियर के के भाई, भाई की पत्नी और उनकी सास की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीनों को कालिंदीपुरम क्वारंटीन सेंटर्स से ले जाकर कोटवा-बनीं स्थित कोविड-19 लेवल-1 हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया।

इंजीनियर दंपति के पॉजिटिव आने से लूकरगंज पहले से ही हॉटस्पॉट घोषित था। जिले में अब दो और इलाके हॉटस्पॉट की सूची में शामिल हो गए हैं।  उधर, कौड़िहार ब्लॉक के फतेहपुर कायस्थान और शिवपुर गांवों में दो युवक पॉजिटिव पाए गए हैं। आए दोनों मरीजों के नाम एक ही हैं। महाराष्ट्र के भिवंडी से और दूसरा दिल्ली से कमाकर लौटा था।

कोरोना पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला
भिवंडी से आने के बाद फतेहपुर कायस्थान का युवक सीधे कौड़िहार सीएचसी पर गया था। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद 26 अप्रैल को नवाबगंज थाने के पास स्थित रामवाटिका में उसे क्वारंटीन कर दिया था। जबकि, शिवपुर गांव के युवक को 27 अप्रैल को क्वारंटीन कराया गया।

कहा जा रहा है कि शिवपुर का युवक पहले अपने घर गया था। रात भर रहने के बाद इसकी सूचना जब स्वास्थ्य अधिकारियों को मिली, तब उसे क्वारंटीन कराया गया। जानकारी मिलने के बाद परिवार के सदस्यों को क्वारंटीन कराकर इलाके को सील कर दिया गया है और दोनों को कोटवां-बनी स्थित कोविड हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है।

इसके साथ रामवाटिका गेस्ट हाउस में क्वारंटीन किए गए 17 लोगों के साथ फतेहपुर कायस्थान के युवक के परिवार के सात और शिवपुर के युवक के परिवार के पांच लोगों को कालिंदीपुरम स्थित इंस्टीट्यूशन क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। एक-दो दिनों में सभी की कोरोना की जांच कराई जाएगी।  लूकरगंज इलाके के रहने वाले इंजीनियर और उनकी पत्नी पहले से ही कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती हैं। उनके परिवार सहित 19 रिश्तेदारों को कालिंदीपुरम में क्वारंटीन कराया गया था।  

prayagraj news - फोटो : prayagraj

इंजीनियर परिवार में अब पांच लोग हुए कोरोना पॉजिटिव, बढ़ सकती है संख्या

लूकरगंज निवासी इंजीनियर के परिवार में कोरोना के मरीजों की संख्या अब पांच हो गई है। इससे शहर में कुछ और लोगों में संकमण की आशंका बनी हुई है। हालांकि इंजीनियर के पॉजिटिव आने के बाद उनके परिवार सहित 19 रिश्तेदारों को कालिंदीपुरम स्थित इंस्टीट्यूशन क्वारंटीन सेंटर पर रखा गया था।  पॉजिटिव आने के पहले इंजीनियर और उनके परिवार के सदस्य शहर में जरूरतमंदों को खाने-पीने की सामग्री बांट रहे थे।
विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
स्वास्थ्य विभाग अभी तक इंजीनियर के कोरोना पॉजिटिव होने के सोर्स का भी पता नहीं लगा सका है। इससे खतरे की आशंका ज्यादा जताई जा रही है। हालांकि पहली बार जांच में इंजीनियर की पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उनके बेटे, दो रिश्तेदारों और एक परिवारिक दोस्त की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। दो दिनों बाद परिवार के अन्य लोगों की जांच कराई गई तो तीन और पॉजिटिव आए हैं। इससे शहर के लोगों के मन में भी समा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें