फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर की पत्नी बोलीं, विश्वास नहीं हो रहा कि अब वे नहीं हैं

Wed, 06 May 2020 01:53 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
विश्वास ही नहीं हो रहा है कि अब वे हमारे साथ नहीं है। अभी तो सेब खाया था और बातें भी की लेकिन अचानक सबकुछ खत्म...। कुछ लोग आए और उन्हें ढककर लेते ...। ठीक से देखने भी नहीं दिया। विरेंद्र सिंह के निधन से टूट चुकीं पत्नी ये बातें कहते हुए फफक पड़ती हैं। लड़खड़ाते जुबान में वह सिर्फ यह कह पाती हैं कि इतनी तबीयत नहीं खराब थी, परिवार में तीन और लोगों के पॉजिटिव होने की जानकारी के बाद चिंतित हो गए थे और ...।
विज्ञापन


विरेंद्र सिंह की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव हैं और एसआरएन में ही भर्ती हैं। पति के निधन से वह सदमे में हैं। मुश्किल की इस घड़ी में वह अकेले हैं, परिवार का कोई सदस्य भी उनके साथ नहीं है। मोबाइल पर अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि तबीयत खराब थी लेकिन सामान्य तरीके से बातचीत कर रहे थे। रात में खाया भी। उन्होंने घर वालों से बात भी की लेकिन घर में तीन और लोगों के बीमार होने की सूचना से वह निराश हो गए। उनका कहना था कि  सबकुछ अचानक...। मेरे सामने ही लोग उन्हें उठा ले गए। मैं कहती रही... लेकिन...। इस बातचीत के दौरान उनका रो रोककर बुरा हाल था और कोई भी बात पूरी तरह से नहीं कह पा रहीं थीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें