एसएससी जीडी की परीक्षा दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे सॉल्वर गैंग के दो सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी सारण बिहार तो दूसरा मिर्जापुर के जिगना इलाके का है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
धूमनगंज थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्टनगर स्थित एसपी एजूकेशनल इंस्टीट्यूट आफ आईटी एंड मैनेजमेंट में शुक्रवार को एसएससी जीडी की परीक्षा आयोजित की गई थी। बायोमैट्रिक मिलान के बाद निरीक्षण के दौरान अक्षय कुमार पुत्र कामाख्या नारायण सिंह निवासी मझवलिया थाना कोपा सारण बिहार और शुभम पांडेय पुत्र अनिल कुमार पांडेय निवासी गंगापुर मार्ग के पास जिगना, मिर्जापुर दूसरे की जगह परीक्षा देते पक़ड़े गए।
इस मामले में केंद्र प्रभारी सुशील कुमार सिंह पुत्र दिनेश सिंह निवासी उमरपुर नीवां थाना धूमनगंज की तहररीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।