फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: उज्ज्वला कनेक्शन देने में प्रयागराज टॉप थ्री में शामिल, कुंभ में 23 एजेंसियां करेंगी वितरण

Wed, 26 Dec 2018 08:30 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क,अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सबसे ज्यादा लाभार्थी  जुटाने के मामले में प्रयागराज प्रदेश के टॉप थ्री शहरों में शामिल हो गया है। यहां 2.97 लाख लोगों को उज्ज्वला योजना का लाभ मिला है। इस मामले में सीतापुर जिला सूबे में पहले स्थान पर है। यहां कुल लाभार्थियों की संख्या 3.89 लाख है, जबकि दूसरे स्थान पर लखीमपुर खीरी जिला है। यहां 3.32 लाख लोगों को उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन दिया गया  है। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की बात करें तो सूबे में वह 48वें  पायदान पर है। यहां  1.03 लाख लोगों को इस योजना का  लाभ मिल चुका है।

विज्ञापन


प्रदेश भर के आंकड़ों पर गौर करें तो यूपी में 99.06 लाख उपभोक्ताओं को उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन मिला है। सीतापुर जहां प्रदेश में  पहले  स्थान पर है तो वहीं दिल्ली से सटा गौतम  बुद्ध नगर (नोएडा) इस पायदान में सबसे नीचे हैं। यहां 23770 लोगों को ही इस योजना का लाभ अब तक मिल चुका  है। बुधवार को उज्ज्वला योजना की डिस्ट्रिक्ट नोडल अफसर अलका सिंह ने बताया कि पिछले साढ़े चार वर्ष के दौरान पीएमयूवाई के तहत 5.86 करोड़ कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं। पहले यह लक्ष्य पांच करोड़ का था। लक्ष्य से ज्यादा कनेक्शन अब तक देश भर में बांटे गए हैं।

अब मार्च 2020 तक आठ करोड़ कनेक्शन बांटे जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। एक मई 2016 को जब उज्ज्वला योजना की शुरूआत हुई तब  प्रयागराज में एलपीजी कवरेज 64 प्रतिशत  था जो अब बढ़कर 99 प्रतिशत हो गया है। शुरूआत  में सामाजिक एवं आर्थिक आधार पर लोगों को  यह  कनेक्शन वितरित किए गए, अब पीएम  ने सभी गरीबों को इसका लाभ देने को कहा है। प्रयागराज में 297625 उज्ज्वला कनेक्शन बांटे गए। इसमें एससी/एसटी लाभार्थियों की संख्या 92 हजार रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उज्ज्वला कनेक्शन देने में प्रदेश के प्रमुख जिलों की स्थिति 

जिला का नाम    कुल कनेक्शन    स्थान
सीतापुर    389022    01
लखीमपुर-खीरी    332361    02
प्रयागराज    297625    03
बरेली    216055    07
गोरखपुर    197681    11
मुरादाबाद    150720    21
प्रतापगढ़    149453    23
लखनऊ    140969    27
अलीगढ़    126467    35
आगरा    118711    39
झांसी    116493    41
कौशांबी    112159    44
वाराणसी    103319    48
मेरठ    102648    50
कानपुर    101729    51

कुंभ मेला में 23 एजेंसियों से एलपीजी का होगा वितरण
कुंभ मेले के मद्देनजर आईओसी, बीपीसी और एचपीसी ने भी अपनी पूरी तैयारी कर ली है। मेला क्षेत्र में कुल 23 गैस एजेंसियां अपनी सेवाएं देंगी। इस दौरान श्रद्धालुओं को पांच, 14 एवं 19 किग्रा के सिलेंडर मुहैया कराए जाएंगे। शीघ्र ही गैस एजेंसियां अपने कार्यालय मेला क्षेत्र में खोल लेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें