फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : हंडिया में सेवा केंद्र के संचालक से साढ़े तीन लाख लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
हंडिया में सेवा केंद्र संचालक से साढ़े तीन लाख की लूट
विज्ञापन

बदमाशों ने तमंचे की बट से मारकर लहूलुहान किया
हंडिया। हंडिया के परमानंदपुर गांव के पास सोमवार दिन में ग्राहक सेवा केंद्र संचालक शाहिद अंसारी को तमंचे की बट से मारकर साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिए गए। अंसारी ने कुछ देर पहले ही बैंक आफ बड़ौदा से रुपये निकाले थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

बीरापुर हंडिया के रहने वाले शाहिद अंसारी ने घर के पास ही बैंक आफ बड़ौदा का ग्राहक सेवा केंद्र खोला है। सोमवार को वह बाइक से धनुपुर स्थित बैंक आफ बड़ौदा पहुंचे। वहां से साढ़े तीन लाख रुपये निकाले। वह सेवा केंद्र की ओर जा रहे थे, परमानंदपुर के पास बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक किया। वे बैग छीनने लगे। शाहिद ने विरोध किया तो तमंचे की बट से मारकर उसे घायल कर दिया। इसके बाद उसकी गाड़ी की चाभी निकाली और बैग लेकर फरार हो गए। घटना के बाद चीख पुकारकर शाहिद ने लोगों को इकट्ठा किया। पुलिस मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर के मुताबिक जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें