एक के बाद एक कई बम फोड़े गए, एक बम बरामद
जार्जटाउन में सीएमपी डिग्री कॉलेज परिसर में स्थित वाहन स्टैंड के बाहर ताबड़तोड़ बमबाजी की गई। दो दर्जन हमलावरों ने एक के बाद एक कई बम फोड़कर दहशत फैला दी। मामला एक दिन पहले बाइक खड़ी करने को लेकर कॉलेज के ही एक छात्र से हुए विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। जिसने अपने साथियों को बुलाकर घटना कराई। पुलिस नामजद केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।
संतोष सिंह त्रिवेणी नगर नैनी का रहने वाला है। वह सीएमपी कॉलेज में वाहन स्टैंड चलाता है। शनिवार दोपहर 2.30 बजे के करीब रोज की तरह वह स्टैंड पर ही था। इसी दौरान करीब दो दर्जन युवक पहुंचे और गालीगलौज करने लगे। उसने विरोध किया तो उसे पीटने लगे। जब उसके साथियों ने बीचबचाव करना चाहा तो हमलावरों ने बम से हमला शुरू कर दिया।