नाराज युवा मंच कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च
प्रधानमंत्री के शहर से जाते ही युवा मंच कार्यकर्ताओं ने मंगलवार शाम सलोरी में सड़क पर उतरकर कैंडल मार्च निकाला। उनका आरोप था कि बालसन चौराहे पर दिनभर चले प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन ने उनकी प्रधानमंत्री से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया था।
युवा मंच अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि रोजगार आंदोलन चला रहे युवाओं से मुलाकात न कराने के पीछे प्रमुख वजह यह भय है कि कहीं फर्जी आंकड़ों से गढ़ी गई योगी सरकार की छवि न खराब हो जाए। चेतावनी दी है कि अगर इसी महीने पांच लाख से ज्यादा रिक्त पदों का विज्ञापित नहीं किया गया तो इसका अंजाम भाजपा सरकार को भुगतना होगा। प्रदर्शन में संयोजक राजेश सचान, करन सिंह परिहार, बीएल यादव, अरुण कुमार, शिबलू आदि मौजूद रहे।