सत्य दबाया और छिपाया नहीं जा सकता
ज्ञानवापी परिसर में शिवलिंग मिलने के बाद विहिप गोरक्षा विभाग के पदाधिकारियों की बैठक में कहा गया कि सत्य को न ही दबाया जा सकता है और न ही छिपाया जा सकता है। गोरक्षा प्रांत मंत्री लाल मणि तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि सत्य को सफेद रंग की भांति है। उन्होंने कहा कि तलवार और हत्या के बल पर हिंदुओं के धार्मिक स्थलों और संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वाले लुटेरों को यह नहीं मालूम था कि एक न एक दिन इस देश का नागरिक जागेगा और अपने पूर्वजों की छीनी गयी संपत्ति को पुन: वापस लेने हेतु हर तरह का प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान मुस्लिम पक्ष को स्वत: हिन्दुओं के साथ किये गए छल कपट और लूट पर खेद प्रकट करते हुए अपने असत्य अधिकारंो़ से पीछे हट जाना चाहिए। बैठक में भोलानाथ मिश्र, अवधेश राय, सौरभ सिंह, संजय सिंह राणा, अंकित तिवारी, मनोज तिवारी, चंद्रशेखर साहू, चंद्रशेखर मिश्र आदि मौजूद रहे।