इन ट्रेनों के संचालन पर पड़ा असर
दूसरी ओर रविवार को पुल के नीचे डिवाइस रखे जाने की वजह से दिल्ली-हावड़ा रूट की नंदन कानन एक्सप्रेस, बरौनी-अहमदाबाद, हुबली-वाराणसी एक्सप्रेस, पटना- लोकमान्य तिलक जनता एक्सप्रेस, हावड़ा- इंदौर क्षिप्रा एक्सप्रेस, बनारस- उधना एक्सप्रेस, सूरत- भागलपुर ताप्तीगंगा , मगध एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, नेताजी एक्सप्रेस, गया- चेन्नई एक्सप्रेस, संबलपुर- जम्म तवी मुरी एक्सप्रेस आदि ट्रेनों को रोकना पड़ा। इस वजह से संबंधित ट्रेनें जहां एक ओर लेट हो गई तो वहं दूसरी ओर यात्रियों को भी परेशानी हुई।
सुबह सूचना मिलते ही इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही बंद कर दी गई। जांच के बाद वहां कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। विगत चार दिन में दो बार इस तरह की घटना हुई। इस पूरे रेलखंड पर आरपीएफ की एस्कार्टिंग बढ़ा दी गई है। - अमित सिंह, पीआरओ, प्रयागराज मंडल।