फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: कलक्ट्रेट के सामने फूंका आतंकवाद का पुतला, चंपत राय बोले- इजराइल की तर्ज पर ले बदला

Sat, 16 Feb 2019 04:38 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
आतंकवाद का विरोध
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट के सामने आतंकवाद का पुतला फूंककर अपनी भड़ास निकाली। कुंभ मेला शिविर से जिलाधिकारी कार्यालय तक गए विहिप कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित एक पत्र अपर जिलाधिकारी अशोक कनौजिया को सौंपा। पत्र के माध्यम से मांग की गई कि पुलवामा की घटना करने और आतंकियों को संरक्षण करने वालों पर केंद्र सरकार ऐसी दंडात्मक कार्रवाई करें जिससे उनकी पीढ़ियां दोबारा ऐसा करने की हिमाकत न कर सके।

विज्ञापन


इसके पूर्व विहिप शिविर में आयोजित शोकसभा में केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने कहा कि सरकारइजराइल की तर्ज पर बदला ले। सेना जो निर्णय लेती है उसमें सारा समाज उनका साथ दे। इस दौरान दो मिनट का मौन रखा गया। उधर ज्ञापन देने के पूर्व विहिप के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री विनायक राव देशपांडे ने कहा कि पाकिस्तान प्रेरित कायरता पूर्ण राष्ट्र भक्त सैनिकों पर हमले के विरोध में संगठन और देश एक साथ सेना के साथ खड़ा हुआ है।

इस अवसर पर क्षेत्र संगठन मंत्री मुकेश जी, अंबरीश सिंह, विनोद अग्रवाल, अजय गुप्ता, अमरनाथ त्रिपाठी, सुशील राय, आशुतोष श्रीवास्तव, अभिषेक पाठक, अभिमन्यु शाही, अभय वर्मा, अश्विनी मिश्र आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष मनीष सिंह के नेतृत्व में सुभाष चौराहे पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पाकिस्तान का ध्वज आग के हवाले किया गया। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इसके पूर्व भाजपा की ओर से एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।इसमें नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, दिलीप श्रीवास्तव, रवि केसरवानी, कुंज बिहारी मिश्र, अंजली गोस्वामी, शिखा रस्तोगी, पवन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें