फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : गणित की परीक्षा से पहले छात्र ने फांसी लगाई, हाइस्कूल टॉपर था समीर

Mon, 23 Feb 2026 12:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

धूमनगंज थाना क्षेत्र के मुंडेरा चूंगी इलाके में सोमवार सुबह एक छात्र ने मां की साड़ी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गया। छात्र की दोपहर दो बजे से गणित की परीक्षा होनी थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
प्रयागराज में इंटर के छात्र ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धूमनगंज थाना क्षेत्र के मुंडेरा चूंगी इलाके में सोमवार सुबह एक छात्र ने मां की साड़ी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गया। छात्र की दोपहर दो बजे से गणित की परीक्षा होनी थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन


मुंडेरा चूंगी निवासी 16 वर्षीय समीर सिंह, पुत्र जय सिंह यादव, इंटरमीडिएट का छात्र था। सोमवार दोपहर दो बजे से उसका गणित का पेपर निर्धारित था। परिजनों के अनुसार, सुबह वह अपने कमरे में था। काफी देर तक बाहर न आने पर परिवार के लोगों ने दरवाजा खटखटाया। कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर दरवाजा खोला गया तो वह फंदे से लटका मिला। परिजन उसे तुरंत नीचे उतारकर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि समीर ने सुबह करीब पांच बजे अपने दोस्तों से फोन पर गणित की परीक्षा को लेकर घबराहट और डर की बात कही थी। वर्ष 2024 में आयोजित हाईस्कूल परीक्षा में वह टॉपर छात्र रहा था।

परिजन के मुताबिक वह पढ़ाई में मेधावी था। समीर के पिता जय सिंह यादव मुंडेरा मंडी में चाय-पान की दुकान चलाते हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। परिवार में सात वर्षीय छोटा भाई विराट भी है। घटना के बाद मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची धूमनगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना से इलाके में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें