फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइए बनिए प्रयागराज की ‘तीज क्वीन’, पंजीयन आरंभ

विज्ञापन
Prayagraj teej queen
विज्ञापन
प्रयागराज। अमर उजाला के ‘मां तुझे प्रणाम’ अभिनव अभियान के तहत तीज क्वीन प्रतियोगिता 12 अगस्त को एनसीजेडसीसी के ऑडिटोरियम में होगी। तीन राउंड में होने वाली इस प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग की महिलाएं हिस्सा ले सकेंगी। इसके लिए पंजीयन शुरू कर दिया गया है। इसके लिए जारी व्हाट्स एप नंबर पर पंजीयन कराया जा सकेगा। इसके अलावा अमर उजाला प्रयागराज के फेसबुक पेज पर भी ऑन लाइन पंजीयन हो सकेगा।
विज्ञापन

महिलाओं के महत्वपूर्ण त्योहार तीज पर राष्ट्रीय भावना की छाप छोड़ने वाली प्रतिभागियों में से श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में से तीज क्वीन चुनी जाएंगी। अमर उजाला की ओर से पहली बार शहर में आयोजित इस तीज क्वीन प्रतियोगिता में प्रवेश के लिए पंजीयन आमंत्रित किया गया है। इच्छुक महिलाएं व्हाट्स एप नंबर- 7355380334 अपने नाम, पता, व्यवसाय के विवरण के साथ पंजीयन करा सकेंगी। फेसबुक पेज पर भी ऑन लालइन इंट्री ली जाएगी। इस प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग की महिलाएं हिस्सा ले सकती हैं। प्रतियोगिता तीन राउंड में दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक होगी। इस प्रतियोगिता में मेकअप, ड्रेसिंग सेंस के साथ मेहंदी या चूड़ी राउंड के साथ रैंप पर कैटवाक होगा। रैंप पर श्रेष्ठतम प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में से निर्णायक मंडल की ओर से तीज क्वीन चुना जाएगा। तीन क्वीन के लिए श्रेष्ठ प्रदर्शन के क्रम में विजेता के अलावा फर्स्ट रनर अप और सेकेंड रनर अप का भी चयन किया जाएगा। इसके लिए चार सदस्यीय निर्णायक मंडल का गठन किया गया है।
तीज क्वीन के सिर सजेगा ताज, मिलेगा मेडल
प्रयागराज। तीज क्वीन प्रतियोगिता की विजेता महिलाओं को अमर उजाला की ओर से ताज के साथ मेडल दिया जाएगा। इसके अलावा प्रशस्ति पत्र व सम्मान राशि भी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें