प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा-2017 की तिथि में बदलाव किया है। आयोग की ओर से जारी सूचना में कहा गया कि 25 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा प्रशासनिक कारण से स्थगित की जा जा रही है। परीक्षा की नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी।