यूजीसी गो बैक के नारों से गूंजा इविवि
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बुधवार को सैकड़ों छात्रों ने छात्रसंघ भवन पर ‘यूजीसी गो बैक और यूजीसी रोलबैक’ के नारे लगाए। अमन मिश्रा के नेतृत्व में छात्रों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा और अधिनियम वापस लेने की मांग की। छात्रों ने कुलसचिव को पत्र देकर कहा, यह एक्ट सामान्य छात्रों में विद्वेष पैदा कर रहा है। जो इविवि के हित में नहीं है। प्रदर्शन में अनुराग मिश्रा, भावेश, ऋषभ, मयंक, विनायक, भव भारत सिंघल, सुजल सिंह और राहुल गोंड शामिल रहे।
अधिवक्ताओं ने बुलंद की आवाज
यूजीसी के प्रावधानों के खिलाफ अधिवक्ता विकेंद्र श्रीवास्तव, मनीष सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, संजीव तिवारी, रवि शुक्ला, ललित ओझा और आनंद पांडे ने आवाज बुलंद की। उन्होंने इसे अनुच्छेद 14 और 21 का उल्लंघन बताया है। अधिवक्ताओं ने सरकार में मांग की है कि इन प्रावधानों को तत्काल वापस लिया जाए।
यूजीसी के खिलाफ पत्थर गिरजाघर पर प्रदर्शन आज
यूजीसी के नए प्रावधानों के विरोध में ब्राह्मण परिषद उत्तर प्रदेश की ओर से बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे पत्थर गिरजाघर, सिविल लाइंस में प्रदर्शन किया जाएगा।