प्रयागराज। दौलत हुसैन इंटर कॉलेज मैदान पर चल रहे प्राइड कप अंडर-14 सीरीज में बृहस्पतिवार को मजीदिया इस्लामिया और दौलत हुसैन क्लब के बीच मैच खेला गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मजीदिया इस्लामिया ने 24.3 ओवर में 155 रन (सैय्यद हसन इकबाल 30, सार्थक 16, मो. नुमान तीन, अनुज और आदित्य दो-दो विकेट) बनाए।
जवाब में दौलत हुसैन ने 18.5 ओवर में सात विकेट खोकर 158 रन (उमर 40, शाहुक 26, अली अब्बास तीन व मुस्तफा दो विकेट) बना लिए। मो. नुमान को मैन आफ द मैच चुना गया। संवाद