तीन विकेट से जीता टैगोर पब्लिक स्कूल
प्रयागराज। टैगोर पब्लिक स्कूल ने डीएवी क्रिकेट अकादमी को तीन विकेट से हराकर तीन मैचों की वंडर क्रिकेट सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली।
पराजित टीम के अली रहमान ने उम्दा गेंदबाजी (5-0-23-4) की। डीएवी अकादमी ने बृहस्पतिवार को अपने मैदान पर 17.5 ओवर में 117 रन (अनिकेत 34, मोहित श्रीवास्तव 18, सक्षम टंडन, श्लोक रस्तोगी व जसविंदर दो-दो विकेट) बनाए।
जवाब में टैगोर पब्लिक स्कूल ने 20.2 ओवर में सात विकेट खोकर 118 रन (कुशल छाबरा 29, अभिज्ञान 18, अली रहमान 4/23, नादिर सफीर खान 3/18) बना लिए। अली रहमान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद