फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : मसालों और सूखे मेवों ने बिगाड़ा रसोई का बजट

Thu, 28 May 2026 06:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

संगम नगरी के बाशिंदों की रसोई का बजट इन दिनों डगमगा गया है। मसालों से लेकर सेहत दुरुस्त रखने वाले सूखे मेवे की कीमतों में ऐसी आग लगी है कि आम आदमी के पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन
गरम मसाला कपूर और सूखा मेवा के बढ़े दाम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगम नगरी के बाशिंदों की रसोई का बजट इन दिनों डगमगा गया है। मसालों से लेकर सेहत दुरुस्त रखने वाले सूखे मेवे की कीमतों में ऐसी आग लगी है कि आम आदमी के पसीने छूट रहे हैं। लगातार बढ़ते दामों ने न सिर्फ गृहणियों की टेंशन बढ़ा दी है, बल्कि बकरीद की खुशियों का रंग भी कुछ फीका कर दिया है।
विज्ञापन


पश्चिम एशिया में तनाव के कारण दो माह में सूखे मेवों की कीमत में अच्छी बढ़त देखने को मिली है। विदेश से आने वाले सूखे मेवे और खास मसालों की खेप समय पर नहीं पहुंच पा रही है। आयात महंगा होने का असर प्रयागराज के फुटकर बाजार में देखने को मिल रहा है। किराना मंडी के व्यापारियों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक कीमतों में राहत मिलने के आसार कम हैं। बादाम के दाम में 100 रुपये किलो की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह मखाना 80 से 100 रुपये किलो और काजू भी तकरीबन 100 रुपये किलो बढ़ा है।

पिछले कुछ हफ्तों में जीरा 50 रुपये किलो, काली मिर्च 100 रुपये किलो तक बढ़ा है। 220 रुपये में मिलने वाली 100 ग्राम लौंग भी 250 से 280 रुपये हो गया है। इलायची में 300 रुपये किलो तक की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


कारोबारी प्रमिल केसरवानी ने बताया कि अचानक बढ़े दामों की वजह से बिक्री पर भी खासा असर पड़ा है। कारोबारी दीपक केसरवानी ने बताया कि थोक और फुटकर बाजारों से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, आवक कम होने और मांग बढ़ने के कारण कीमतों में यह तेजी देखी जा रही है। मुट्ठीगंज और चौक जैसे बड़े व्यापारिक केंद्रों में भी खरीदारों की रौनक गायब है।
विज्ञापन


मेवों और मसालों के बढ़े दाम (कीमत प्रति किलो)

मेवा/मसाला : एक माह पहले : वर्तमान कीमत
जीरा            : 680- 700 : 750-770
काली मिर्च : 880-930 : 950- 1000
लौंग : 2000-2200 : 2400- 2500
इलायची : 3600-3800 : 3900- 4000
काजू : 850-900 : 900-1000
बादाम : 800-850 : 880-950
किशमिश : 500-550 : 550- 600
मखाना : 1050-1100 : 1150- 1200
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें