फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज बंद पर शहर वकीलों के साथ एकजुट, बाइक जुलूस आज

विज्ञापन
Prayagraj Shutdown - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
27 को प्रस्तावित बंद की सफलता के लिए आज निकाला जाएगा बाइक जुलूस, संपर्क अभियान भी चलेगा
विज्ञापन

न्यायाधिकरणों व अन्य दफ्तरों के स्थानांतरण के खिलाफ हाईकोर्ट बार ने की एकजुटता की अपील
प्रयागराज। शिक्षा सेवा अधिकरण लखनऊ में स्थापित करने के प्रस्ताव समेत कई प्रमुख निदेशालयों, दफ्तरों की शिफ्टिंग के विरोध में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के प्रयागराज बंद की सफलता के लिए व्यापारिक व छात्र संगठन एकजुट हो गए हैं। विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक व व्यापारिक संगठन इससे पहले भी बार के आंदोलन को अपना समर्थन दे चुके हैं। 27 अगस्त को बंद के साथ ही सुभाष चौराहे पर सभा की जाएगी।
रविवार को प्रेस क्लब सभागार में हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष राकेश पांडेय ने पत्रकारों से बातचीत में बंद के आह्वान की सफलता के लिए शहर के संगठनों, नागरिकों की ओर से मिल रहे समर्थन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार की दोपहर हाईकोर्ट फ्लाईओवर के नीचे अनशन स्थल से शाम चार बजे बाइक जुलूस निकाला जाएगा। इसमें वकीलों के साथ व्यापारी, छात्र भी शामिल होंगे। बाइक जुलूस लूकरगंज, नखास कोहना, चौक, जानसेनगंज, बैरहना, अल्लापुर, इविवि से होकर सुभाष चौराहे पर खत्म होगा। इस दौरान लोगों को प्रयागराज की सांस्कृतिक गरिमा के साथ हो रही छेड़छाड़ से सजग करने के साथ ही बंद में शामिल होने की अपील की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब तक हाईकोर्ट के क्षेत्राधिकार में आने वाले 18 न्यायाधिकरणों को दूसरी जगहों पर ले जाया जा चुका है। शिक्षा सेवा अधिकरण लखनऊ में स्थापित करने के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया जा सकता। एक सवाल के उत्तर में उन्होंने कहा कि हर जिले में शिक्षा सेवा अधिकरण का गठन हो जाए, ठीक है लेकिन प्रयागराज से इसे नहीं हटने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि माध्यमिक, बेसिक शिक्षा निदेशालयों के अलावा पीएचक्यू, बोर्ड ऑफ रेवेन्यू, एजी ऑफिस जैसे प्रमुख कार्यालयों को लखनऊ शिफ्ट किया जा रहा है। इससे प्रयागराज की गरिमा प्रभावित होगी। इस मसले पर हर नागरिक को एकजुट होना चाहिए। वार्ता के समय जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हरिसागर मिश्र, कर्मचारी नेता कृपाशंकर श्रीवास्तव, प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा, व्यापारी एकता समिति के अध्यक्ष विजय गुप्ता व इविवि छात्रसंघ अध्यक्ष उदय प्रकाश उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें