फसलों को हुआ नुकसान
तेज हवाओं के साथ बारिश की वजह से धान की बालियां टूट कर गिर गई। कोरांव, मेजा, सोरांव, बारा, फूलपुर में सबसे ज्यादा नुकसान की आशंका है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र राय ने बताया कि मिट्टी दलदल होने व तेज हवाओं की वजह से बाली टूटने की संभावना रहती है।
30 सितंबर को विदा हो जाएगा मानसून
इस साल 15 दिन की देरी से शुरू हुए मानसून की विदाई अपने निर्धारित समय यानि 30 सितंबर को होने जा रही है। अगर देखा जाए तो वर्ष जनपद में जमकर बारिश हुई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के आधार पर एक जुलाई से 24 सितंबर तक कुल 939.5 मिली मीटर बारिश हुई है। जो कि सामान्य 709 मिलीमीटर से 32 फीसदी अधिक है।