फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : कई वर्ष से बंद दयालपुर स्टेशन पर शनिवार से रुकेगी सरयू एक्सप्रेस 

Fri, 07 Jan 2022 10:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

लखनऊ शताब्दी को लेकर भेजा जा चुका है प्रस्ताव, जल्द संचालन की उम्मीद जताई जा रही है। सांसद केशरी के घर गए जीएम एनसीआर, ऑक्सीजन प्लांट के लोकार्पण के लिए आमंत्रित किया। 
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्षों से बंद चल रहे दयालपुर हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर शनिवार आठ जनवरी से ट्रेनों का ठहराव शुरू होने जा रहा है। प्रयागराज संगम से अयोध्या कैंट जाने वाली सरयू एक्सप्रेस का यहां अब हर रोज ठहराव होगा। यहां सरयू एक्सप्रेस का ठहराव छह माह के लिए किया गया है। आगे इसे बढ़ाया भी जा सकता है। 

विज्ञापन


प्रयागराज-प्रतापगढ़ रेल मार्ग स्थित दयालपुर स्टेशन कई वर्ष से बंद है। मऊआइमा-सेवईत के बीच बंद चल रहे इस स्टेशन को को खोेले जाने की मांग स्थानीय नागरिक काफी समय से कर रहे हैं। इसे लेकर सांसद केशरी देवी पटेल ने पिछले दिनों प्रयागराज पहुंचे रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। तब रेलमंत्री ने इस बारे में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। शुक्रवार सात जनवरी को रेलवे बोर्ड ने दयालपुर रेलवे स्टेशन पर सरयू एक्सप्रेस का स्टॉपेज किए जाने का आदेश जारी कर दिया। यहां अयोध्या जाने वाली सरयू सुबह 7.31 बजे एवं वापसी में  रात 10.04 बजे एक मिनट के लिए रुकेगी।

आने वाले दिनों में यहां प्रयाग-बरेली एक्सप्रेस का भी ठहराव रेलवे द्वारा किया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर सांसद केशरी देवी के आवास पर शुक्रवार को जीएम एनसीआर प्रमोद कुमार पहुंचे। इस दौरान पिछले दिनों रेलमंत्री से हुई मुलाकात के दौरान सांसद द्वारा की गई तमाम मांगों को लेकर रेलवे द्वारा की जा रही कार्रवाई के बारे में उन्हें अवगत कराया गया। पूर्व विधायक दीपक पटेल ने बताया कि लखनऊ शताब्दी को लेकर महाप्रबंधक ने कहा कि उत्तर रेलवे द्वारा यह प्रस्ताव बोर्ड को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


उम्मीद है कि शताब्दी का संचालन जल्द शुरू होगा। सूबेदारगंज का नाम प्रयागराज कैंट किए जाने के मामले में कहा गया कि इस संबंध में राज्य सरकार रेल मंत्रालय को प्रस्ताव भेजे। सांसद केशरी देवी को इस दौरान रेलवे चिकित्सालय में लगाए गए ऑक्सीजन प्लांट के लोकार्पण के लिए भी आमंत्रित किया गया। बताया जा रहा है कि इसी सप्ताह ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें