फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस: कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में 59 फीसदी रही उपस्थिति

Mon, 14 Dec 2020 10:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से 27 नवंबर से 14 दिसंबर के बीच हुई दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में 58.79 फीसदी उपस्थिति रही। एसएससी मध्य क्षेत्र की ओर से हुई परीक्षा के लिए पंजीकृत 706640 अभ्यर्थियों में से 415446 परीक्षा में शामिल हुए। एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक राहुल सचान के अनुसार परीक्षा में सबसे अधिक 69.06 फीसदी उपस्थिति रही।
विज्ञापन


प्रयागराज में 59.84 फीसदी उपस्थिति रही। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश के 12 एवं बिहार के पांच शहरों में परीक्षा हुई। कांस्टेबल भर्ती में आगरा में 63.44, अलीगढ़ में 59.86, प्रयागराज में 59.84, बरेली में 58.59, गोरखपुर में 56.15, झांसी में 61.81, कानपुर 55.27, लखनऊ में 54.30, मेरठ में  69.06, मुरादाबाद 61.74, वाराणसी में 54.47, मुजफ्फरनगर में 68.76, भागलपुर 60.79, दरभंगा  54.28, मुजफ्फरपुर 48.55, पटना में 52.23 एवं पुरनिया में 57.07 फीसदी उपिस्थति रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें