फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: कोरोना पॉजिटिव के साथ 25 लोगों के भेजे गए नमूने, एसआरएन में प्रतापगढ़ का युवक भर्ती

Thu, 16 Apr 2020 01:18 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
China corona - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटवां-बनी स्थित कोविड-19 लेवल वन के हॉस्पिटल में भर्ती कोरोना के नौ मरीजों के साथ 25 मरीजों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से प्रतापगढ़ के एक युवक को एसआरएन हॉस्पिटल में आइसोलेट किया गया है। सभी की रिपोर्ट बृहस्पतिवार को आएगी। 

कोटवां बनी के हॉस्पिटल में एक इंडोनेशियाई जमाती के अलावा छह प्रतापगढ़ और कौशाम्बी के दो मरीज हैं। इन सबकी एक बार जांच हो चुकी है। सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेई के मुताबिक आईसीएमआर (भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद) की गाइडलाइन के मुताबिक दूसरी बार जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा रानीमंडी स्वास्थ्य केंद्र में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों और चार अन्य लोगों के नमूने लिए गए हैं, जिनको जांच के लिए मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में बुधवार को प्रतापगढ़ के एक 35 वर्षीय युवक को संदेह के आधार पर भर्ती किया गया है। जुकाम, बुखार की शिकायत होने पर वह ओपीडी में आया था। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. सुजीत कुमार ने कहा कि उसे आइसोलेट किया गया है। उन्होंने बताया मंगलवार को भर्ती कैंट के युवक की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें