फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः एक करोड़ के बकाये में नगर निगम की बिजली कटी

Sun, 17 Mar 2019 01:16 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
बकाया बिलों का भुगतान न होने पर नगर निगम का बिजली कनेक्शन काट दिया गया। निगम पर 1.10 करोड़ रुपये का बकाया है। इसी के साथ शहर में अभियान चलाकर अलग-अलग डिवीजनों में सौ से अधिक कनेक्शन काटे गए। गऊघाट इलाके में छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई।  बिजली विभाग की सख्ती से बड़े बकायेदारों में हड़कंप मच गया है। 
विज्ञापन


बिलों की वसूली के लिए बिजली विभाग ने बड़े बकायेदारों पर दबाव बढ़ा दिया है। कई सरकारी विभागों के कनेक्शन कटने की नौबत आ गई है। 1.10 करोड़ रुपये बकाया जमा न होने पर नगर निगम की बिजली काट दी गई। जबकि बेली अस्पताल, एडवोकेट जनरल, जिला पंचायत के कनेक्शन किसी भी समय कट सकते हैं। बेली अस्पताल पर 64 लाख और जिला पंचायत पर 18 लाख रुपये बिजली का बकाया है।

एक्सईएन ओपी मिश्रा ने बताया कि इन सरकारी विभागों का बिजली बिल 25 मार्च तक जमा नहीं हुआ तो कनेक्शन काट दिए जाएंगे। इस डिवीजन में 32 अन्य कनेक्शन भी काटे गए। इसी तरह कल्याणी देवी डिवीजन में 20 कनेक्शन काट दिए गए। रामबाग डिवीजन के गऊघाट क्षेत्र में भी 20 कनेक्शन काटे गए और महावीरन गली में बिजी चोरी पकड़े जाने पर छह लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई। कालिंदीपुरम, टैगोर टाउन इलाके में भी अभियान चलाकर बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। 
विज्ञापन


यूपीपीसीएल के चेयरमैन आलोक कुमार सोमवार को प्रयागराज आएंगे। वह बिजली बिलों के बकाये की वसूली के अलावा अन्य अभियानों के प्रगति की समीक्षा करेंगे। साथ ही जन समस्याओं के निस्तारण की दिशा में हो रहे प्रयासों की भी जानकारी लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें