फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः नेहरू और लोहिया से रीता ने बनाई दूरी

Sun, 31 Mar 2019 01:32 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Reeta - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी से लंबा सियासी सफर तय करने वाली डॉ.रीता बहुगुणा जोशी ने पं.जवाहर लाल नेहरू और डॉ.राममनोहर लोहिया से दूरी बना ली है। इलाहाबाद संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार घोषित होने के बाद शनिवार को आईं डॉ.रीता ने पूरे शहर में जुलूस निकाला। साथ में तीन जगहों पर सभा की।
विज्ञापन


डॉ.रीता ने बालसन चौराहा पर महात्मा गांधी और पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया लेकिन वहीं स्थित पं.नेहरू की प्रतिमा से दूरी बनाए रखी। वहां पार्क में उन्हाेंने सभा भी की। इसके अलावा उन्होंने डॉ.भीमराव अंबेडकर, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री, पिता हेमवती नंदन बहुगुणा, सालिकराम जायसवाल की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया लेकिन सिविल लाइंस बस अड्डा चौराहा स्थित डॉ.लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण नहीं किया।

इसे लेकर शहर में कई तरह की चर्चा भी शुरू हो गई है। समाजवादी नेताआें का कहना है कि उन्हाेंने 1995 में सपा के समर्थन पर मेयर का चुनाव जीता था। इसके बाद सपा से सुलतानपुर में चुनाव लड़ीं। इसके अलावा वह लंबे समय तक कांग्रेस में रहीं और चुनाव भी जीतीं। समाजवादी नेता केके श्रीवास्तव ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उनका कहना है कि महान नेताओं की उपेक्षा ठीक नहीं है।
विज्ञापन


सपा नेताओं ने डॉ.रीता बहुगुणा जोशी पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। पार्टी कार्यालय में हुई आपात बैठक में कार्यकर्ताआें का कहना था कि न्यायालय ने किसी भी पार्क में सभा पर रोक लगा रखी है। ऐसे में बालसान चौराहा स्थित सार्वजनिक पार्क में सभा करके चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया गया है। नेताओं ने निर्वाचन आयोग और डीएम से डॉ.रीता के खिलाफ एफआईआर लिखाने की भी मांग की।

कार्यकर्ताओं ने काफिला में सरकारी वाहनों के उपयोग का भी आरोप लगाया। वहीं एडीएम सिटी अशोक कुमार कन्नौजिया का कहना है कि किसी की तरह से इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। उनका कहना है कि डॉ.रीता के कार्यक्रम की अनुमति ली गई थी। इसके अलावा पूरे कार्यक्रम की वीडियोग्राफी कराई गई है। निगरानी कमेटी उसका अध्ययन करेगी। यदि कहीं आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में केके श्रीवास्तव सै.इफ्तिखार हुसैन, गुलाब सिंह, इंद्र नाथ मिश्रा, दुर्गा गुप्ता, दान बहादुर सिंह मधुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें