फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः रीता जोशी को टिकट मिलने से नंदी खेमे में नाराजगी

Thu, 28 Mar 2019 01:29 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
रीता बहुगुणा और डॉ नीरज बोरा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सूबे की पर्यटन मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी को भाजपा से इलाहाबाद संसदीय सीट का टिकट दिए जाने के बाद पार्टी में अब टिकट न मिलने वाले प्रत्याशियों के समर्थकों की नाराजगी दिखने लगी है। योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की पत्नी एवं प्रयागराज की मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी को उनके समर्थक इस सीट से दावेदार के रूप में पेश कर रहे थे। लेकिन, इस सीट से डा. रीता जोशी को प्रत्याशी बनाए जाने पर खासे निराश हैं। कुछ ने खुलकर विरोध भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


विरोध करने वालों में भाजपा महानगर युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष हर्ष केसरी भी शामिल हैं। हर्ष ने अपने फेसबुक पर लिखा कि हम भाजपा के सिपाही हैं लेकिन, रीता दीदी को टिकट देकर कार्यकर्ताओं का मनोबल कमजोर हुआ है। मोदी जी को दुबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए पार्टी सशक्त और मजबूत प्रत्याशी दे। उन्होंने यह भी लिखा कि रीता दीदी का क्या जनाधार है।

इलाहाबाद की धरती छोड़े उन्हें काफी समय हो गया है। उन्होंने गठबंधन की जीत भी तय बताई। मंत्री नंदी के ही समर्थक लल्लू लाल गुप्ता सौरभ ने भी सोशल के माध्यम से कहा कि ‘इलाहाबाद संसदीय सीट के लिए जनभावना का आंकलन किए बिना लिया गया निर्णय कहीं भारी न पड़ जाए।’ हालांकि इन दोनों के ही इस कमेंट पर उनसे जुड़े तमाम लोगों ने उन्हें जवाब भी दिया है। भाजपा नेता  उदय प्रताप सिंह ने कमेंट किया कि पार्टी से बड़ा कोई व्यक्ति नहीं।
विज्ञापन


वह भाजपा के साथ हैं। उधर, टिकट के अन्य दावेदारों में शामिल डा. एलएस ओझा के कार्यकर्ता भी उन्हें टिकट न दिए जाने से नाराज है। उनकी नाराजगी दूर करने के लिए डा. ओझा ने बुधवार को अपने समर्थकों से कहा कि रीता जी को विरोध न किया जाए। केंद्र में मोदी सरकार के लिए कार्यकर्ता डा. रीता जोशी के साथ पूरी तन्मयता से जुट जाएं। उधर, मेजा विधायक नीलम करवरिया और मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने डा. रीता बहुगुणा जोशी को टिकट मिलने पर बधाई दी है।

‘डा. रीता जोशी इलाहाबाद संसदीय सीट की मजबूत प्रत्याशी हैं। जो भी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उनके खिलाफ बयानबाजी करेगा, उसके खिलाफ पार्टी कड़ी कार्रवाई करेगी।’
विज्ञापन

वधेश चंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष, भाजपा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें