चूहे ने काटी फाइलें
दीपक के साथ चूहे भी अभिलेखागार में रखी फाइलों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। कई फाइलाें को चूहे भी कतर गए हैं और जब लोग पुराने रिकॉर्ड देखने वहां आते हैं तो उनके हाथ कटी-फटी फाइलें आती हैं।
छूते ही टूटकर बिखर जाते हैं कागज
कुछ फाइलों की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि उन्हें छूते ही कागज टूटकर बिखर जाते हैं। कागज डिजिटाइज किए जाने की स्थिति में भी नहीं हैं।
फाइलों को व्यवस्थित किए जाने के दौरान शिकायतें मिली हैं कि कुछ अभिलेखों को दीमक ने नुकसान पहुंचाया है। डिप्टी कलेक्टर ठाकुर प्रसाद की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई है जो नुकसान का आकलन करते हुए कार्ययोजना बनाएगी कि फाइलों को कैसे सुरक्षित रखा जाए। फाइलों को डिजिटाइज करने की कार्ययोजना भी बनाई जा रही है। - विजय शर्मा, नोडल अधिकारी, रिकॉर्ड रूम।