फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : रिटायर्ड फौजी ने साले को मारी गोली, पत्नी और बच्चों को कमरे में किया बंद, बड़ी संख्या में फोर्स पहुंची

Mon, 02 May 2022 07:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

वह डीएम और एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहा है। फौजी के सिर पर खून सवार है। वह अधिकारियों को चेतावनी दे रहा है कि यदि उसके ऊपर दरवाजा खोलने का दबाव बनाया गया तो वह पत्नी और बच्चों को भी गोली मार देगा। इससे अधिकारी सकते में है।
विज्ञापन
Prayagraj News : रिटायर्ड फौजी के द्वारा गोली मारने की घटना के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनी थाना क्षेत्र के कनेला गांव में एक रिटायर्ड फौजी ने अपने साले को गोली मार दी। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इसके बाद फौजी ने अपनी पत्नी और बच्चों को कमरे में बंद कर लिया है। घटना से हड़कंप मचा हुआ है। सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ एसपी यमुनापार मौके पर पहुंच गए हैं। अधिकारी कमरा खुलवाने का प्रयास कर रहा हैं, लेकिन वह दो घंटे से अधिक समय से दरवाजा नहीं खोल रहा है।

विज्ञापन




वह डीएम और एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहा है। फौजी के सिर पर खून सवार है। वह अधिकारियों को चेतावनी दे रहा है कि यदि उसके ऊपर दरवाजा खोलने का दबाव बनाया गया तो वह पत्नी और बच्चों को भी गोली मार देगा। इससे अधिकारी सकते में है। करीब तीन घंटे से यह ड्रामा चल रहा है। मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ भी तमाशबीन बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें