फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : सचिवालय के समीक्षा अधिकारी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट

Wed, 15 Dec 2021 09:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

इसी दौरान मुकेश ने उससे शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बना लिए। दोनों की दोस्ती लगभग तीन साल तक चली। इसके बाद मुकेश का चयन लखनऊ स्थित सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर हो गया।
विज्ञापन
Prayagraj News : रेप पीड़िता। डेमो - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जार्जटाउन थाने में सचिवालय के समीक्षा अधिकारी मुकेश द्विवेदी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान मुकेश की एक छात्रा से दोस्ती थी। उसने जब शादी से इनकार कर दिया तो छात्रा ने रिपोर्ट दर्ज करा दी। लखनऊ का रहने वाला मुकेश द्विवेदी कुछ साल पहले अल्लापुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। इसी दौरान उसकी दोस्ती अल्लापुर में ही रहने वाली प्रतियोगी छात्रा से हुई थी। दोनों ने बाद में साथ में कोचिंग भी की।

विज्ञापन


इसी दौरान मुकेश ने उससे शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बना लिए। दोनों की दोस्ती लगभग तीन साल तक चली। इसके बाद मुकेश का चयन लखनऊ स्थित सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर हो गया। वह लखनऊ चला गया। छात्रा का आरोप है कि समीक्षा अधिकारी बनने के बाद मुकेश उससे दूरी बनाने लगा। जब वह शादी की बात करती, वह टाल देता।

कुछ दिन पहले उसने साफ इनकार कर दिया कि वह अब उससे शादी नहीं करेगा। छात्रा के परिवार वालों ने भी मुकेश को मनाने की काफी कोशिश की लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुआ तो छात्रा ने मंगलवार को जार्जटाउन थाने मेें मुकेश के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर जार्जटाउन के मुताबिक समीक्षा अधिकारी मुकेश द्विवेदी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें