फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीनों के साए में रहा प्रयागराज, कायम रहा अमन

विज्ञापन
Prayagraj remained in the shadow of the bayonets, peace prevails - फोटो : ALDCOMPACT
विज्ञापन
मुस्तैद रही सुरक्षा, रात भर होती रही गश्त
विज्ञापन

सुबह से ही छावनी में कर दिया गया था तब्दील
जिले में 98 सेक्टरों के अलावा बनाए गए जोन, सुपर जोन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। अयोध्या मुद्दे पर फैसला आने के दौरान दिनभर पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रही। सुबह से ही पूरे जिले में सतर्कता बरती गई। जिले को 98 सेक्टर के अलावा जोन व सुपरजोन में बांटा गया था। अफसर मयफोर्स गश्त करत रहे और इसका असर भी दिखा। कहीं से भी किसी तरह की अप्रिय स्थिति की खबर नहीं आई और अमन-चैन कायम रहा।
अयोध्या मुद्दे पर फैसला शनिवार को सुनाए जाने की खबर आने के बाद से ही जिले में पुलिस अफसरों की सक्रियता बढ़ गई थी। रात में ही पुलिस ने तमाम इलाकों में गश्त शुरू कर दी थी। साथ ही फोर्स की तैनाती भी शुरू हो गई थी। सुबह होते-होते हाल यह हुआ कि पूरा जिला छावनी में तब्दील कर दिया गया। सुरक्षा के लिहाज से शहर को सुपर जोन, जोन, सेक्टर व सर्किल में बांटा गया था। कुल 98 सेक्टर बनाए गए थे जबकि नौ जोन, तीन सुपरजोन में जिले को बांटा गया था। सेक्टरों की जिम्मेदारी जहां सब इंस्पेक्टर को दी गई थी वहीं जोन का प्रभारी डिप्टी एसपी स्तर के अफसर थे। इसी तरह सुपरजोन के लिए एडिशनल एसपी स्तर के अफसरों को तैनात किया गया था। शहर के अलावा गंगापार व यमुनापार को सुपरजोन बनाया गया था। शहर में एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के साथ एसपी ट्रैफिक कुलदीप सिंह, गंगापार में एसपी गंगापार नरेंद्र प्रताप सिंह के साथ एसपी प्रोटोकॉल आशुतोष द्विवेदी व यमुनापार में एसपी दीपेंद्रनाथ चौधरी के साथ एसपी क्राइम आशुतोष मिश्रा को सुपरजोन इंचार्ज बनाया गया था। दरोगाओं को कहा गया था कि वह अपने-अपने सेक्टरों में मौजूद रहकर हर संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत इंस्पेक्टर या डिप्टी एसपी स्तर के अफसरों को दें। सीओ के साथ पेशी कार्यालयों की मोबाइल टीमें भी लगाई गई थीं जो लगातार भ्रमणशील रहकर जोन के सभी सेक्टरों की निगरानी में लगे रहे। इसी तरह सुपर जोन इंजार्च भी क्यूआरटी(त्वरित कार्रवाई बल) के साथ अपने-अपने सुपर जोन में बनाए गए जोन व सेक्टरों में गश्त कर सुनिश्चित करते रहे कि कहीं किसी तरह की अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो सके। े
विज्ञापन

20 संवेदनशील स्थानों पर तैनात रही पीएसी
अफसरों ने बताया कि शहर में कुल 20 स्थान संवेदनशील स्थान चिह्नित किए गए थे जहां सुरक्षा के खास प्रबंध किए गए थे। इनमें ज्यादातर इलाके पुराने शहर के थे। कुल चिह्नित स्थानों में अटाला, चकिया, चौफटका, मरियाडीह, पीपलगांव, टीपी नगर, इलाहाबाद विश्वविद्यालय आदि शामिल थे। यहां पुलिस के साथ ही पीएसी भी तैनात रही। कुछ जगहों पर एसएसबी के जवानों को भी मुस्तैद किया गया था।
11 धर्मस्थलों की विशेष सुरक्षा
शहर में 11 महत्वपूर्ण धर्मस्थलों की सुरक्षा के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए। इनमें मंदिरों के साथ ही मस्जिदें भी शामिल थीं। जहां मोर्चा बनाकर सशस्त्र जवानों की तैनाती की गई थी। कल्याणी देवी, ललिता देवी, अलोपशंकरी देवी, मनकामेश्वर, शंकर विमान मंडपम, बंधवा हनुमान, सिविल लाइंस हनुमत निकेतन, वेणी माधव, हरी मस्जिद, जामा मस्जिद आदि पर सशस्त्र जवानों की तैनाती की गई थी। आईट्रिपलसी के जरिए इन स्थानों व उसके आसपास होने वाली हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी गई।
पुराने शहर पर रही विशेष नजर
भले ही सुरक्षा के लिहाज से पूरे शहर में फोर्स की तैनाती की गई थी लेकिन पुराने शहर को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती गई। कोतवाली में बादशाही मंडी, नखास कोहना, चौक, घंटाघर, साउथ मलाका, शाहगंज में दायराशाह अजमल, लीडर रोड, खुल्दाबाद में रोशनबाग, सब्जी मंडी, अटाला, चकिया, करेली में नूरुल्लाह रोड, जीटीबी नगर, करेलाबाग, करेंहदा, बख्शीमोढ़ा आदि इलाकों में एसपी सिटी खुद फोर्स लेकर लगातार चक्रमण करते रहे। न सिर्फ उन्होंने हर संदिग्धों की चेकिंग कराई बल्कि मोहल्लों के संभ्रांतजनों से मिलकर अमन-चैन का माहौल कायम करने में सहयोग भी मांगा।
एसएसपी पहुंचे मऊआइमा, नमाजियों से मिले
उधर एसएसपी भी सुबह से ही लगातार जिले में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। सबसे पहले वह शहर क्षेत्र में निकले जहां करेली, कोतवाली व धूमनगंज पहुंचकर माहौल का जायजा लिया। साथ ही विभिन्न वर्गों के लोगों से बातकर उन्हें सुरक्षित होने का अहसास दिलाया। इस दौरान उन्होंने संदिग्धों की चेकिंग भी करने के निर्देश दिए। इसके बाद वह फाफामऊ, सोरांव व मऊआइमा गए। मऊआइमा में उन्होंने मस्जिद में पहुंचकर नमाजियों से भी मुलाकात की। साथ ही उन्हें मीलादुन्नबी पर्व की बधाईयां दीं।
विज्ञापन

पुराने शहर में तैनात हुई एसएसबी-पीएसी
उधर शाम को एसएसपी ने मातहतों संग संग बैठककर बारावफात पर्व के मद्देनजर किए जाने वाले सुरक्षा प्रबंधों के बारे में निर्देशित किया। बताया कि बारावफात के मौके पर दो दिनों में कुल 24 जुलूस निकाले जाने हैं। इनमेें 21 जुलूस शनिवार रात व तीन जुलूस रविवार को निकाले जाएंगे। जुलूस के साथ संबंधित थाने के इंस्पेक्टर ख्ुाद फोर्स लेकर चलेंगे। इसके अलावा जुलूस जिन इलाकों से होकर गुजरेंगे, वहां शाम से ही एक कंपनी एसएसबी व एक कंपनी पीएसी तैनात कर दी गई।
कहीं से भी किसी तरह की अप्रिय सूचना नहीं मिली है। संवेदनशील इलाकों में लगातार नजर बनाए रखी जा रही है। एडिशनल एसपी स्तर के अफसर लगातार भ्रमणशील हैं।
सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें