पिपरांव मजरा रामनगर नहर पुलिया से लिंक रोड पर जानलेवा गड्ढे बने हैं। लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) ने मरम्मत कार्य आधा-अधूरा छोड़ दिया है। इस मार्ग से प्रतिदिन बाइक सवारों और अन्य वाहनों का आवागमन होता है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
ग्रामीण मनोज कुमार, विजय और सुरेश का आरोप है कि विभाग ने पहले मिट्टी भरकर गड्ढे भरे थे। बारिश से समस्या फिर उत्पन्न हो गई। ग्रामीणों ने पीडब्लूडी के उच्चाधिकारियों से जांच और मानकों के अनुरूप निर्माण पूरा कराने की मांग की है। इस पर पीडब्लूडी के अवर अभियंता अरविंद कुमार ने जल्द ठीक कराने का आश्वासन दिया।