फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर अतिरिक्त बसें चलाएगा रोडवेज का प्रयागराज रीजन

Fri, 24 Jul 2020 07:27 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
UP roadways - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रक्षाबंधन के अवसर पर रोडवेज का प्रयागराज रीजन इस बार अतिरिक्त बसों का भी संचालन करेगा। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच रोडवेज को उम्मीद है कि रक्षाबंधन के दिन यात्रियों की संख्या बढ़ सकती है, इसलिए प्रयागराज रीजन दें सभी एआरएम को अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करने का निर्देश दे दिया है।
विज्ञापन


प्रयागराज रीजन के सिविल लाइंस डिपो ,जीरो रोड डिपो ,लीडर रोड डिपो, प्रयाग डिपो, प्रतापगढ़ डिपो, लालगंज डिपो, बादशाहपुर डिपो और मिर्जापुर डिपो से उन रूट के लिए ज्यादा बसें चलेंगी जहां यात्रियों की आवाजाही ज्यादा होती है। हालांकि अभी इस बार यह तय नहीं है कि रक्षाबंधन के अवसर पर सरकार द्वारा महिलाओं को फ्री में सफर करने की अनुमति दी जाएगी या नहीं।

प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को फ्री में सफर करने का राज्य सरकार तोहफा दे रही है । हालांकि इस बार अभी तक राज्य सरकार की ओर से रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को फ्री में सफर कराने का कोई भी आदेश नहीं आया है। वहीं रोडवेज अफसर मांग कर चल रही है कि राज्य सरकार इस बार भी महिलाओं को फ्री में सफर करने की अनुमति दे सकती है। प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस विषय ने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर लोगों की आवाजाही ज्यादा हो सकती है इसलिए लखनऊ वाराणसी, गोरखपुर ,फैजाबाद ,प्रतापगढ़ ,जौनपुर, बांदा , चित्रकूट आदि रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


पिछली बार का रोडवेज को अब तक नहीं हुआ भुगतान प्रयागराज। रक्षाबंधन के अवसर पर पिछले वर्ष भी महिलाओं ने फ्री में सफर किया था। रोडवेज द्वारा तकरीबन 09 लाख का बिल राज सरकार को भेजा गया था लेकिन साल भर बीतने के बाद भी अभी तक रोडवेज को उसका भुगतान नहीं किया गया है। आगरा रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक ने भुगतान ना होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें