फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : शहर के कई इलाकों में ताबड़तोड़ दबिश, 15 युवक उठाए गए

Thu, 23 Mar 2023 12:11 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अतीक के पांच गुर्गों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस एक बार फिर सक्रिय हुई है। मंगलवार की रात से लेकर बुधवार सुबह तक शहर के कई इलाकों में ताबड़तोड़ दबिश देकर 15 युवकों को पकड़ा गया है। माना जा रहा है कि रेकी करने वाले बदमाशों से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतीक के पांच गुर्गों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस एक बार फिर सक्रिय हुई है। मंगलवार की रात से लेकर बुधवार सुबह तक शहर के कई इलाकों में ताबड़तोड़ दबिश देकर 15 युवकों को पकड़ा गया है। माना जा रहा है कि रेकी करने वाले बदमाशों से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।

विज्ञापन

पुलिस ने मंगलवार को नियाज अहमद, मो. सजर, अरशद कटरा के साथ साथ गैंग के असलहे और कैश छिपाने वाले कैश अहमद और राकेश उर्फ लाला को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने मंगलवार की रात से लेकर बुधवार तक चकिया, धूमनगंज, हरवारा, राजरूपपुर, मरियाडीह, असरौली, असरावल, करेली और शाहगंज इलाकों में दबिश देकर 15 युवकों को उठाया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इन लोगों ने शूटरों और रेकी करने वालों की कहीं न कहीं मदद की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें