Prayagraj News : शहर में लगातार हो रही बारिश के कारण मुट्टीगंज थाना क्षेत्र के बाराखंभा के पास जर्जर मकान के गिरने से महिला की मौत हो गई।
- फोटो : प्रयागराज
शहर के गऊघाट में एक मकान की छत ढहने से 55 वर्षीया अनीता सोधिया की मौत हो गई। देर रात हादसे में जान गंवाने वाली महिला पुत्र अंकुश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक हादसे के समय मां-बेटे किराए के कमरे में सो रहे थे। वहीं उंचामंडी में स्थित शास्त्री स्मारक जूनियर हाई स्कूल की सीमेंटेड टीन शेड गिर गया। राहत रही कि कोई चपेट में नहीं आया वरना किसी भी प्रकार की अनहोनी हो सकती थी।एक अन्य घटना में कीडगंज में मसुरिया माई मंदिर की गली में नगर निगम स्कूल की दीवार भरभरा कर गिर गई। इससे घंटों रास्ता बाधित रहा।
Prayagraj News : जगत तारन महाविद्यालय में बारिश के चलते भरा पानी।
- फोटो : प्रयागराज
लालापुर के कचारी गांव में बृहस्पतिवार की सुबह एक कंपनी के फार्म हाउस के दो तल के जर्जर मकान की छत व दीवार गिरने से दो सुरक्षा गार्डों शिव गुलाम (45) व राम कैलाश उर्फ गुब्बा (42) की मौत हो गई। इसी तरह कोरांव और मऊआइमा में दीवार गिरने से किसान और वृद्धा की मौत हो गई। कोरांव के कुकुरहटा गांव में कच्चे मकान की दीवार ढहने से गोकुल व उसकी पत्नी दुर्घटिया (60) मलबे में दब गए। दुर्घटिया की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गोकुल गंभीर चोटें आईं। मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा वीरभानपुर निवासी राम मूरत यादव 50 कच्ची दीवार ढहने से दब गए। लोगों ने जब उन्हें बाहर निकाला, उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं प्रतापगढ़ में भारी बारिश से ढहे मकानों के मलबे में दबने से चार महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई।
Prayagraj News : बृहस्पतिवार को दिन में हुई झमाझम बारिश के कारण जार्जटाउन क्षेत्र में हुए जलभराव से लोग घरो में कैद होने को मजबूर हो गए।
- फोटो : प्रयागराज
आपदा का शिकार कोहड़ौर के लौली पोख्ताखाम की कलावती(65), कंधई के गहरी चक निवासी उर्मिला (68), कोतवाली के गोड़े में रमजान(19), पट्टी के तरदहा निवासी चमेला देवी (54) अंतू के रामनगर अठगवां तिवारीपुर निवासी ओमप्रकाश (50) सुलतानपुर की रहने वाली एक महिला भी जान गंवाने वालों में शामिल है। इसी तरह अंतू के नेवड़िया वार्ड निवासी कामता प्रसाद प्रजापति के मासूम बेटे की मलबे में दबने से जान चली गई।
उदयपुर के कुम्हीडीहा निवासी घर में सो रहे अमरजीत सिंह (65) के ऊपर दीवार गिर गई। श्रीनाथपुर में दो कच्चे मकान गिर गए। जिसके मलबे में दबने से कुसुम मौर्या (25) सांसें थम गईं। कौशाम्बी में सिराथू के कोरी का पुरवा निवासी हीरालाल (70),प्रेम नारायण की पत्नी मुर्दी (55), सिराथू क्षेत्र के रामपुर बढ़नावा गांव निवासी सूरज (15) की दीवार गिरने से मौत हो गई।