फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव बोले- प्रयागराज जंक्शन पर उतरते ही होगा संगमनगरी में आने का एहसास

Sat, 25 Dec 2021 03:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

400 करोड़ रुपये से होना आधुनिकीकरण, रेलमंत्री ने निरीक्षण करने के साथ थीम आधारित निर्माण का दिया निर्देश। बैठक में भी अश्विनी वैष्णव ने विरासत को संजोते हुए विकास के दिए निर्देश, की विकास कार्यों की समीक्षा। 
विज्ञापन
Prayagraj News : रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने किया जंक्शन का निरीक्षण। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आने वाले दिनों में प्रयागराज जंक्शन पर उतरते ही संगम नगरी में आने का एहसास होगा। शनिवार को प्रयागराज आए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने जंक्शन के निरीक्षण के दौरान स्थानीय विरासत पर आधारित थीम पर विकास की बात कही। उन्होंने प्रयागराज-वाराणसी खंड का भी निरीक्षण किया।

विज्ञापन

प्रयागराज जंक्शन पर एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं के विकास का निर्णय लिया गया है। इस पर 400 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अंतर्गत अंडर पास, ओवर ब्रिज, हाल समेत यात्री सुविधाओं से जुडे़ कई अन्य कार्य भी होंगे। सुबह करीब नौ बजे पहुंचे रेलमंत्री ने स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया और जंक्शन के रीमॉडलिंग योजना की समीक्षा की। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ‘विरासत भी विकास भी’की बात करते हैं।

 

जंक्शन का स्वरूप भी संगम नगरी की विरासत को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने अफसरों को थीम तैयार करने के भी निर्देश दिए। रेलमंत्री ने कोविड पूर्व की सुविधाओं को धीरे-धीरे बहाल करने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि कोविड का एक बार फिर खतरा बढ़ने लगा है। इसे ध्यान में रखकर ही कोई निर्णय लिया जाएगा। सूबेदारगंज मुख्यालय में समीक्षा बैठक भी की।

 

उन्होंने एनसीआर, एनआर, कोर के अंतर्गत कराए जा रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की। साथ ही अफसरों को राष्ट्र प्रथम, सर्वदा प्रथ, अंत्योदय और सामाजिक सद्भाव को ध्यान में रखकर काम करने की सीख दी। रेलमंत्री ने ईस्टर्न डेडीकेटेउ फ्रेट कॉरिडोर के ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इस योजना के अंतर्गत हो रहे अन्य निर्माण कार्यों की समीक्षा भी की। इस दौरान ईडीएसी पूर्व के महाप्रबंधक ओम प्रकाश, डीआरएम मोहित चंद्रा समेत अनेक अफसर मौजूद रहे।

रेलमंत्री के सामने उठा भ्रष्टाचार का मुद्दा
शनिवार को प्रयागराज आए रेलमंत्री के सामने भ्रष्टाचार का मुद्दा भी उठा। रेलवे उपयोगकर्ता परामर्श दात्री समिति के सदस्यों ने जंक्शन पर स्वागत करने के साथ कोरोना काल के दौरान रोस्टर में घोटाले का आरोप लगाया तथा जांच की मांग की। उन्होंने सदस्यों का कार्यकाल बढ़ाए जाने की भी मांग की। स्वागत करने वालों में पवन श्रीवास्तव, विनय टंडन, धनंजय सिंह आदि  शामिल रहे।
 
राष्ट्र रक्षक समूह के देवेंद्र प्रताप सिंह, देवांशु मेहता, अभिषेक आदि ने भी रेलवे में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच की मांग का ज्ञापन सौंपा। भाजपा नेता राजेश पाठक ने माघ मेला के दौरान पुल निर्माण का कार्य रोके जाने की मांग की। सपा के तारिक सईद अज्जू, बलवीर पाल, अनिल जैसवाल, पिंटू श्रीवास्तव, अमरीश यादव आदि ने रेलमंत्री को ज्ञापन सौंपकर बेगम बाजार आरओबी का निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की।

बीएसएनएल को यूपीए ने बर्बाद किया, अब ठीक किया जा रहा

केंद्रीय रेल एवं संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारतीय दूर संचार निगम (बीएसएनएल) की वर्तमान स्थिति के लिए यूपीए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। शनिवार को प्रयागराज आए मंत्री निगम में अब सुधार के भी दावे किए। प्रयागराज जंक्शन पर निरीक्षण के दौरान मीडिया से रूबरू संचार मंत्री ने कहा कि  यूपीए सरकार में निगम की अनदेखी की गई। इसकी वजह से निगम की स्थिति लगातार खराब हो गई। उन्होंने कहा कि अब निगम में सुधार के लिए कई कदम उठाए गए हैं। रेलमंत्री पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन के मौके पर भाजपा कार्यालय में आयोजित सुशासन दिवस कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

उन्हाेंने अटल बिहारी की कविता ‘पीड़ाओं को सहना होगा कदम मिलाकर चलना होगा’ गीत के माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर भाजपा एवं नीतियों को आगे बढ़ाने तथा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने की अपील की। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री डॉ.नरेंद्र सिंह गौर ने अटल बिहारी के राजनीतिक सफर एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इससे पहले महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, कार्यक्रम के संयोजक पीयूष सिंह, अवधेश गुप्ता, मुरारी लाल अग्रवाल, शशि वार्ष्णेय, अनिता सचान, मृंत्युजय तिवारी, रणजीत सिंह आदि ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन

रेलमंत्री के निर्देश पर वसूली के आरोपी कांस्टेबल का तबादला, टूंडला भेजा गया

उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में जनप्रतिनिधियों से हुई मुलाकात के दौरान रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से शनिवार को सांसद केशरी देवी ने शिकायत किया कि छिवकी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ का एक सिपाही आम यात्रियों से वसूली करता है। शिकायत सुन रेलमंत्री ने आरपीएफ अफसरों को फटकार लगाई। आईजी को निर्देश दिया कि वह कार्रवाई करें।  रेलमंत्री के जाने के बाद आईजी रवींद्र वर्मा छिवकी पहुंचे और मामले की जानकारी ली। सिपाही फूलचंद को फटकार लगाने के बाद उसका तबादला टूंडला कर दिया गया इस दौरान उत्तर मध्य रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक एमएन ओझा द्वारा कैटरिंग का ठेका नोएडा के ही ठेकेदार को दिए जाने के मामले की भी शिकायत रेल मंत्री से की गई। इस पर रेल मंत्री ने पीसीसीएम से जुड़ी फाइल रेलवे बोर्ड में तलब करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें