फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केपी ट्रस्ट 150वां स्थापना वर्ष : प्रयागराज आ रहे मुख्यमंत्री योगी की कायस्थ मतदाताओं पर भी होगी नजर

Sat, 25 Dec 2021 04:02 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जिले में दो लाख से अधिक कायस्थ मतदाता हैं। शहरी क्षेत्र की तीनों विधानसभाओं में तो इनकी प्रभावी संख्या है। शहर उत्तरी और पश्चिमी की राजनीति तो इनके इर्द-गिर्द ही घूमती है। इसके अलावा कानुपर, लखनऊ, गोरखपुर, बरेली, वाराणसी समेत कई अन्य जिलों की सियासत में भी कायस्थों की मजबूत दखल है।
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को प्रयागराज आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कई सियासी समीकरणों पर नजर होगी। अतीक अहमद के बहाने वह सपा पर निशाना साधेंगे तो कई जिलों की सियासत में प्रभावी दखल रखने वाले कायस्थ मतदाताओं पर भी उनकी नजर होगी। मुख्यमंत्री कायस्थ पाठशाला (केपी) ट्रस्ट के 150वें स्थापना वर्ष समारोह में शामिल होंगे, जिसमें प्रयागराज के अलावा आसपास के जिलों के भी प्रमुख लोग मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


जिले में दो लाख से अधिक कायस्थ मतदाता हैं। शहरी क्षेत्र की तीनों विधानसभाओं में तो इनकी प्रभावी संख्या है। शहर उत्तरी और पश्चिमी की राजनीति तो इनके इर्द-गिर्द ही घूमती है। इसके अलावा कानुपर, लखनऊ, गोरखपुर, बरेली, वाराणसी समेत कई अन्य जिलों की सियासत में भी कायस्थों की मजबूत दखल है। वहीं केपी ट्रस्ट कायस्थों की प्रमुख संस्था है और इसके सदस्य देश ही नहीं विदेशों में भी हैं। ऐसे में केपी ट्रस्ट के 150वें स्थापना वर्ष समारोह में मुख्यमंत्री की मौजूदगी को सियासी नजरिए से भी देखा जा रहा है।

विज्ञापन

कई योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री

रविवार को प्रयागराज आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा शिलान्यास करेंगे। इसके लिए अलग-अलग विभागों की पूर्ण हो चुकीं तथा स्वीकृत योजनाओं की सूची देर रात तक तैयारी की जाती रही। मुख्यमंत्री का अभी प्रोटोकाल तो नहीं आया नहीं है लेकिन उनका तीन स्थानों पर कार्यक्रम संभावित है। दिन में तीन बजे उन्हें कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट के 150वें स्थापना वर्ष समारोह में शामिल होना है। इससे पहले वह पूर्व सांसद अतीक अहमद के कब्जे से लूकरगंज में छुड़ाई गई जमीन पर गरीबों के लिए बनने वाले आवास का शिलान्यास करेंगे।

इनके अलावा मुख्यमंत्री प्रयागराज विकास प्राधिकरण, जल निगम, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग समेत कई अन्य विभागों की योजनाओं का भी लोकार्पण तथा शिलान्यास करेंगे। इसी कार्यक्रम में वह प्रधानमंत्री आवास समेत अन्य योजनाओं को प्रमाणपत्र भी देंगे। इसके लिए योजनाओं तथा लाभार्थियों की सूची तैयार करने की प्रक्रिया देर रात तक जारी रही। आयोजन डीएसए ग्राउंड के सामने स्थित मैदान में संभावित है। मैदान की सफाई के साथ मंच बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। डीएम संजय कुमार खत्री व अन्य अफसरों ने मैदान समेत अन्य कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण भी किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें