गंगा पर रेल ब्रिज बनाए जाने का कार्य पिछले वर्ष ही शुरू हुआ। 25 पिलर के इस पुल के वर्तमान में तीन पिलर पूरी तरह से बन चुके हैं। शेष अन्य पर काम जारी है। शनिवार को निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करने पहुंचे आरवीएनएल के डायरेक्टर ने पिलर संख्या 9, 10 एवं 23 का जायजा लिया।
प्रयागराज-वाराणसी रेलखंड पर चल रहे दोहरीकरण कार्य के लिए गंगा पर दारागंज को झूंसी से जोड़ने के लिए बन रहे रेल पुल का निर्माण तय समय से दो माह पूर्व ही हो जाएगा। पुल का निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) को इसका निर्माण अक्तूबर 2023 तक करना है, लेकिन शनिवार को पुल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे आरवीएनएल के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर प्रदीप गौड़ ने इसका निर्माण अगस्त 2023 तक पूरा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
गंगा पर रेल ब्रिज बनाए जाने का कार्य पिछले वर्ष ही शुरू हुआ। 25 पिलर के इस पुल के वर्तमान में तीन पिलर पूरी तरह से बन चुके हैं। शेष अन्य पर काम जारी है। शनिवार को निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करने पहुंचे आरवीएनएल के डायरेक्टर ने पिलर संख्या 9, 10 एवं 23 का जायजा लिया।
यहां कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता पर उन्होंने संतोष जताया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आरवीएनएल के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विनय अग्रवाल और उनकी टीम को बधाई भी दी। बाद में झूंसी स्थित एजेंसी की वर्कशॉप का निरीक्षण करने के साथ उन्होंने वहां अफसरों के साथ बैठक की।