फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या 

Fri, 15 Mar 2019 09:34 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
झूंसी के नारायण दास का पुरा में शुक्रवार की दोपहर घर से कुछ दूर बैठका में सो रहे प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद कातिल चुपके से निकल गए। घर वाले हत्या का कारण नहीं बता पाए। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस प्रापर्टी और पैसों से जुड़े विवादों को खंगाल रही है। अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


नारायण दास का पूरा के रहने वाले रमेश यादव (50) का भतीजा राजेंद्र प्रसाद यादव ग्राम प्रधान है। रमेश प्रापर्टी डीलिंग के साथ डेरी का भी काम करते थे। कई लोगों से पैसों का लेन देन भी था। 12 मार्च को उनकी भतीजी की शादी थी। शुक्रवार की दोपहर भाई के घर में हुई पूजा के बाद रमेश ने भोजन किया और घर से तकरीबन 50 मीटर दूर गांव में बने बैठका और गैराज में जाकर सो गए। इसी दौरान रमेश को गले में गोली मार दी गई। करीब साढ़े तीन बजे रमेश की चौथे नंबर की बेटी वहां पहुंची तो वह खून से लथपथ पड़े थे। उसने सोचा कि रमेश को खून की उल्टी हुई है। पहले भी कई बार उन्हें खून की उल्टियां हो चुकी हैं।

उसने शोर मचाकर सबको बुलाया। भतीजे ग्राम प्रधान राजेंद्र यादव की गाड़ी से रमेश को पहले एक प्राइवेट हास्पिटल फिर एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने बताया कि रमेश के गले में गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस को सूचना दी गई। अधिकारी मौके पर पहुंच गए। गांववालों से पूछताछ की गई। कोई भी चश्मदीद नहीं मिला न ही किसी ने गोली की आवाज सुनी थी। एएसपी धवल जायसवाल ने बताया कि घर वाले दुश्मनी का कारण नहीं बता पा रहे हैं। रमेश के प्रापर्टी और पैसों से जुड़े विवादों को देखा जा रहा है। उनके मोबाइल काल डीटेल्स मंगवाए गए हैं। हो सकता है कि सीडीआर से कोई सुराग मिल जाय। फिलहाल अज्ञात कातिलों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने मौके से सुबूत जुटाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें