फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्लनक

विज्ञापन
विज्ञापन
पॉलीटेक्निक प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा 26 मई को
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के कारण परिषद ने 28 अप्रैल को होने वाली प्रवेश परीक्षा की तिथि में किया बदलाव
प्रयागराज। प्रदेश के राजकीय एवं निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा अब 28 अप्रैल की जगह 26 मई को होगी। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने प्रवेश परीक्षा का आयोजन आम चुनाव के बाद करने का निर्णय लिया है। राजकीय महिला पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य एके श्रीवास्तव ने बताया कि परिषद की ओर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया jeecup.nic.in पर चल रही है। आवेदन की अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 14 से 31 मार्च कर दी गई है। अभ्यर्थी अब परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिन छात्र/छात्राओं ने पहले आवेदन किया था तथा उनके आवेदन में किसी प्रकार के सुधार की यदि आवश्यकता है तो ऐसे छात्र/छात्राएं एक से चार अप्रैल तक अपने लागिन के माध्यम से वेबसाइट jeecup.nic.in पर उनके भरे गये आवेदन पत्र में दिये गये विवरण में सुधार कर सकते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें