डाक विभाग के कर्मचारियों ने 50-55 वर्ष की आयु वाले कर्मियों को जबरदस्ती सेवानिवृत्ति देने की केंद्र सरकार की नीति के विरोध में बुधवार को प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने घोषणा की है कि यदि इससे संबंधित नियम वापस नहीं लिया जाता है तो विरोध प्रदर्शन और तेज होगा।
कर्मचारियों ने संबंधित नियम एफआर जे 56 को रद्द करने की मांग की है। कनफेडरेशन ऑफ सेंट्रेल गवर्नमेंट इंप्लाइज एंड वकर्स के अह्वान पर देशव्यापी प्रदर्शन में अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ वर्ग स, पोस्टमैन, एमटीएस तथा डाक एवं रेल डाक सेवा पेंशनर्स एसोसिएशन की स्थानीय इकाइयों द्वारा आयोजित प्रदर्शन में सैकेडों कर्मचारियों ने महामारी नियमों का पालन करते हुए प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
प्रदर्शन में वरिष्ठ नेता टीपी मिश्र, आशीष चटर्जी, प्रमोद राय, राजेश वर्मा, दशरथ लाल पाल, रामनिरंजन द्विवेदी, शंखधर सिंह, आदि ने सभा को संबोधित करते हुए मामले की गंभीरता से कर्मचारियों को अवगत कराया। प्रदर्शन की अध्यक्षता टीपी मिश्र ने और संचालन सुनील तिवारी ने किया।